Move to Jagran APP

भाजपा को सबक सिखाएगी जनता : संजय

सुलतानपुर : नोटबंदी से पूरा देश परेशान है। लोकतंत्र में जनता वोट की ताकत से भाजपा को सबक सिखाएगी। ज

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM (IST)
भाजपा को सबक सिखाएगी जनता : संजय

सुलतानपुर : नोटबंदी से पूरा देश परेशान है। लोकतंत्र में जनता वोट की ताकत से भाजपा को सबक सिखाएगी। जनता की नब्ज टटोली जा रही है। आप की रैलियों को जनसमर्थन मिल रहा है। यह बातें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय ¨सह ने कहीं। वे शनिवार को शहर के तिकोनिया पार्क में आजाद समाज सेवा समिति के 31वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शहीद खुदीराम बोस की जयंती समारोह में मीडिया से रूबरू आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता व समिति के संस्थापक संजय ¨सह ने पहले नोटबंदी प्रकरण पर कुछ बोलने से इन्कार किया। कहा कि यह सामाजिक कार्यक्रम है। इसमें राजनीतिक विषयों को उठाना बेहतर नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने पुरानी नोटें बंद होने के मामले में उक्त टिप्पणी की। उन्होंने शायर रहे मजरूह सुलतानपुरी को याद किया।'..कहां है ¨हदुस्तान, मैं उसको ढूंढ रहा हूं।'पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि आज उनका यह गीत भारत के हर कोने में गूंज रहा है। विदेशों में भी इसकी चर्चा होने से हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। सुलतानपुर के सपा विधायक अनूप संडा ने समिति के रजाई व कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना की। संरक्षक व एमएलसी शैलेंद्र ¨सह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सपा जिलाध्यक्ष प्रो.राम सहाय यादव, समिति अध्यक्ष अशोक ¨सह, साहित्यकार कमल नयन पांडेय, समाजसेवी करतार केशव यादव, आप के जिला संयोजक शोहरत अली आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान संस्था की शहीद स्मृति पुस्तिका का वितरण किया गया। 500 से अधिक गरीब व निराश्रितों को रजाई व कंबल बांटे गए। मो. अली, निजाम अहमद, प्रणीत ¨सह, मेराज खान, शशि प्रताप ¨सह, जीशान अहमद, दिलीप पांडेय, आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.