Move to Jagran APP

सुंदर जीवन के निर्माता, यज्ञपिता गायत्री माता

सुलतानपुर : सुंदर जीवन के निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता। हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सु

By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 11:53 PM (IST)

सुलतानपुर : सुंदर जीवन के निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता। हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा। उपरोक्त उद्बोधन के साथ सोमवार की सुबह दस बजे हनुमानगंज में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा तथा गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों पुरुष व महिलाओं ने भागीदारी की।

loksabha election banner

फतेहपुर हनुमानगंज से कलश यात्रा की शुरुआत हुई। पीत वस्त्रधारी महिलाएं हाथ में कलश लिए हुए लोगों को महायज्ञ के शुरुआत का संदेश दे रही थीं। कलश यात्रा सती माता मंदिर से होते हुए हनुमानगंज कस्बे, शिवनगर, पुरानी बाजार तथा मुख्य बाजार से होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। गायत्री परिवार सुलतानपुर तथा शांतिकुंज हरिद्वार से आए आधा दर्जन संतों द्वारा कलश यात्रा की शुरुआत की गई। सोमवार से शुरू हुई श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा तथा गायत्री महायज्ञ 28 अक्टूबर को महायज्ञ के साथ समाप्त होगा। प्रत्येक दिन सुबह मां गायत्री की आरती, प्राणायाम तथा शाम को श्रीमद् प्रज्ञापुराण कथा सुनाई जाएगी। पांचों दिनों दोपहर में विभिन्न प्रकार के ¨हदू संस्कार निश्शुल्क कराएं जाएंगे। इस मौके पर संजीत ¨सह, राजकुमार, हरी उपाध्याय, सूरज ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.