'अपने बुने मकड़जाल में उलझी केंद्र व प्रदेश सरकार'
सुलतानपुर : प्रदेश का किसान विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार अपने बुने मक
सुलतानपुर : प्रदेश का किसान विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार अपने बुने मकड़जाल में फंस कर उलझी हुई हैं। वो जनता की समस्या को क्या दूर करेंगीं। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष केके मिश्रा ने कही। वे शनिवार को सदर विधानसभा (जय¨सहपुर) के दियरा में खाट सभा को संबोधित कर रहे थे।
सभा में पूर्व जिपं अध्यक्ष ओपी चौधरी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुये कहाकि किसानों को बिजली, पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। सड़कों का बुरा हाल है। कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान यात्रा कर पूरे प्रदेश में खाट सभाओं के माध्यम से जनता की समस्याओं को उठा रहे है। वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद मिश्र और लक्ष्मीकांत मिश्र ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार के अलावा पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कार्यों की जमकर आलोचना की। कार्यक्रम को शारदा श्रीवास्तव, पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम, वरुण मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष पवन मिश्र, राजेंद्र पांडेय, प्रतीक शाही, सुधाकर विकास चतुर्वेदी, देवता शुक्ल, प्रभुनाथ तिवारी, जेपी ¨सह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान और नौजवान उपस्थित रहे।