गीता अध्यक्ष व अनीता बनीं महामंत्री
सुलतानपुर : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की रविवार को कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक हुई। प्रदेश उपाध
सुलतानपुर : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की रविवार को कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलता ¨सह व जिलाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव की देखरेख में ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। गीता ¨सह को अध्यक्ष व अनीता ¨सह को सर्वसम्मति ने ब्लॉक का महामंत्री मनोनीत किया गया। इनके अलावा अनामिका ¨सह को कोषाध्यक्ष, मुमताज को उपाध्यक्ष व कांती देवी को उप कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जबकि ऊषा तिवारी, शना बानों, अनीता ¨सह, नीलम तिवारी व कप्तान को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। ऊषा श्रीवास्तव सूचनामंत्री, रीता मिश्रा मीडिया प्रभारी, विपिन पांडेय कानूनी सलाहकार व केदारनाथ तिवारी को संरक्षक बनाया गया है। इस मौके पर सुनील कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
दो को होगी कलमबंद हड़ताल
कूरेभार ब्लॉक का गठन करने के बाद संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। तदुपरांत दो सितंबर को कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। जिला उपाध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने बताया कि दो सितंबर को तिकोनिया पार्क में जिलेभर की कार्यकत्रियां इकट्ठा होंगी। विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।