'पौधे लगाएं, दूषित प्राणवायु को दूर भगाएं'
सुलतानपुर : जागरण के अभियान से प्रेरित होकर भारत विकास परिषद की सचिव ने टीम के साथ शुक्रवार को जिला
सुलतानपुर : जागरण के अभियान से प्रेरित होकर भारत विकास परिषद की सचिव ने टीम के साथ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पौधरोपण कराया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण अभियान में खुलेमन से सहयोग करने का आह्वान किया। भाले सुलतान पीजी कालेज में छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
पौधरोपण से पूर्व गुरुवार को भारत विकास परिषद की सचिव डॉ.कल्पना ¨सह ने जागरण के मिशन एक करोड़ पौध रोपण अभियान को सराहा। कहा कि जागरण समय-समय पर लोगों को चेताकर पर्यावरण संरक्षित करने का कार्य करता है। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों से कम से कम एक-एक पौध लगाने का संकल्प दिलाया। पदाधिकारियों ने रोपित एक-एक पौध गोद लिए और इसके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर अरुण ¨सह, मनीषा, अजय कुमार गुप्ता डॉ. रजनीश, डॉ.रमेश ओझा आदि मौजूद रहे। बल्दीराय संवादसूत्र के अनुसार ब्लाक के हालियापुर स्थित श्रीबलदेव सिह भाले सुलतान पीजी कालेज हलियापुर के प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने 60 पौधे रोपित किए। जिसमें नीबू के पांच पौधे, तीस पौधे आम, पंद्रह पौधे आंवला और दस पौधे नीम के लगाए गए हैं। इस मौके पर पीजी कालेज के निदेशक अभिषेकसिह, प्राचार्य डॉ. ए.के सिह, डॉ. संजय सिह, डॉ.भोलानाथ मौर्य कुलदीप मौर्य जितेन्द आदि मौजूद रहे।
मनरेगा से रोपे जाएंगे दो लाख पौधे
श्रम एवं रोजगार विभाग ने भी पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महकमें को दो लाख पौधे इस मौसम में लगाना है। उपायुक्त एसके तिवारी ने बताया कि वन विभाग से पौधों की मांग की गई है। उनके पास 1.48 पौधों की उपलब्धता बताई गई है। बाकी पौधे निजी नर्सरी से खरीदे जाएंगे। इसके लिए महकमा प्रयासरत है। शीघ्र ही अभियान शुरू कराया जाएगा।