एक नजर........
महिला को विषैले जंतु ने काटा, मौत करौंदीकला : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुनिया गांव निवास
महिला को विषैले जंतु ने काटा, मौत
करौंदीकला : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुनिया गांव निवासी ननकी (75) पत्नी रामकृपाल विश्वकर्मा रविवार की सुबह घर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी बीच किसी विषैले जंतु ने उनके पैर में डस लिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जनक्रांति रथ का स्वागत
सुलतानपुर : लखनऊ से निकली राजनीतिक विकल्प महासंघ की जनक्रांति रथयात्रा रविवार की शाम पयागीपुर चौराहे पर पहुंची। जहां जितेंद्र, शिवसागर, आशुतोष पांडेय, भोला साधवानी आदि ने रथ यात्रा के साथ ही गोपाल राय का स्वागत किया।
अपना दल के नेता का निधन
सुलतानपुर : अपना दल के वरिष्ठ नेता श्रीराम वर्मा का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे बेहराभारी गांव के निवासी थे। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने फोन कर दुख की घड़ी मे परिजनों से शोक संवेदना प्रकट की। श्रीराम वर्मा के अंतिम संस्कार में प्रदेश सचिव राम¨सह वर्मा भी पहुंचे।
कार्यकर्ता सम्मेलन 31 को
सुलतानपुर : जनता दल यूनाइटेड जिला इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 31 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया गया। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार किया गया। राम बहाल वर्मा को उपाध्यक्ष व अनिल ¨सह को युवा जदयू का उपाध्यक्ष बनाया गया। 4 ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गई। दिवाकर वर्मा कादीपुर, श्याम बहादुर वर्मा दूबेपुर, ओमप्रकाश वर्मा भदैंया व सुनील ¨सह अखंडनगर के अध्यक्ष बनाए गए।