आंधी-पानी ने बिगाड़ी नगर की बिजली व्यवस्था
सुलतानपुर : बीते तीन दिनों से आंधी-पानी के चलते नगर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कोई दिन ऐसा नहीं
सुलतानपुर : बीते तीन दिनों से आंधी-पानी के चलते नगर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कोई दिन ऐसा नहीं गुजरा जब पूरे नगर की बिजली आपूर्ति एक साथ महकमा कर पाया हो। बुधवार की भोर आई आंधी-पानी के चलते दरियापुर का ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गया तो कहीं जगह तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। जो करीब आठ घंटे बाद बहाल हो सकी।
बुधवार की भोर में तीन बजे आंधी-पानी के चलते दरियापुर का ट्रांसफार्मर अचानक धड़ाम हो गया। जिससे राईननगर, शास्त्रीनगर, दरियापुर, विवेकानंदनगर, बघराजपुर, लखनऊ नाका क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं कई स्थानों पर तार टूट गए। अलसुबह बिजली गुल होने से लोगों के समक्ष पानी का संकट खड़ा हो गया। मजबूरी में उन्हें हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। महकमे का आपूर्ति बहाल करने में करीब दस घंटे तक लग गए, लेकिन टूटे तारों को अभी तक न जोड़े जाने से कई घरों की बिजली गुल है। यह कहानी बीते तीन दिनों से चली आ रही है। कर्मियों की कमी के चलते फाल्ट ढूंढने में घंटों लग जा रहे हैं। मौजूदा समय में महकमे का रोस्टर भी धड़ाम हो गया है। दिन में भी नगरवासियों को लगातार एक घंटे बिजली मिलना मुश्किल हो गया। ओवरलो¨डग के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। जिससे नगरवासियों को गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत अवर अभियंता नगर जियालाल का कहना है कि जहां फाल्ट आती है उसे तत्काल दूर किया जाता है। आंधी के चलते तारों पर पेड़ गिरने की वजह से दिक्कतें आई, जिसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जाता है। रोस्टर के मुताबिक ही नगरवासियों को बिजली देने का प्रयास किया जाता है।