नलकूप ठप, कैसे बैठे धान की बेरन
सुलतानपुर : विकास खंड के आधा दर्जन से अधिक नलकूप खराब हो गए हैं। कई माह से खराबी के बाद भी विभाग द्व
सुलतानपुर : विकास खंड के आधा दर्जन से अधिक नलकूप खराब हो गए हैं। कई माह से खराबी के बाद भी विभाग द्वारा इनको दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते धान की पौध नहीं पड़ पा रही है तो वहीं दूसरी ओर गन्ना सहित जायद की फसलें पानी के अभाव में सूख रही हैं। किसानों ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर नलकूपों को शीघ्र ही दुरुस्त किए जाने की मांग की।
बरुआ जीएनपुर का नलकूप कई सालों से खराब पड़ा है। ऐसी स्थिति में चोर नलकूप भवन का दरवाजा व खिड़की भी उठा ले गए। यही नहीं लोग नालियां क्षतिग्रस्त कर उसकी ईंट भी उठा ले गए। जिसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। रामतीरथ, जगदीश सहित दर्जनों लोगों ने आपरेटर तथा उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। इसके बाद भी आज तक नलकूप को ठीक नहीं कराया जा सका। इससे क्षेत्र के जायद की फसलें
करीब-करीब सूख गई हैं। तथा धान की पौध की तैयारी नहीं हो पा रही है। अच्छी धान की फसल के लिए मई के अंतिम सप्ताह व जून के प्रथम सप्ताह में ही धान की पौध डाल दी जाती है। नलकूप खराब होने से अब धान की फसल काफी पिछड़ रही है।
कुछमुछ गांव स्थित राजकीय नलकूप महीनों से खराब है। नलकूप के मोटर कक्ष में मोटर और स्टार्टर गायब है। केवल बिजली के तार लटक रहे हैं। यही हाल पखरौली ग्राम पंचायत के नलकूप की है। जो कई महीने से बंद है। किसानों द्वारा उक्त नलकूपों की जानकारी अवर अभियंता
सहित उच्चाधिकारियों को दी गई है, लेकिन कोई भी इसे ठीक कराने के लिए प्रयासरत नहीं है। इस बाबत अवर अभियंता ने बताया कि नलकूप खराबी की जानकारी उन्हें है, धान की फसल से पहले सभी नलकूपों को चालू करा दिया जाएगा।