सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
सुलतानपुर : अमेठी-सुलतानपुर सीट से सपा के एमएलसी प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप ¨सह शुक्रवार को कलेक्ट्रे
सुलतानपुर : अमेठी-सुलतानपुर सीट से सपा के एमएलसी प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप ¨सह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उपनिर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी के समक्ष चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप ¨सह, दर्जा प्राप्त उपमंत्री जानकी पाल, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर यादव, जिलाध्यक्ष प्रो.राम सहाय यादव, विधायकगण संतोष पांडेय, अरुण वर्मा, रामचंद्र चौधरी, अनूप संडा, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार ¨सह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप ¨सह समेत पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। सिविल लाइन स्थित पार्टी प्रत्याशी ¨सह के आवास पर शुक्रवार को सुबह से सपाई जुटने लगे। घंटों तक चुनावी सभा चलती रही। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष धर्मेंद्र ¨सह, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।