भूमि विवाद में चटकी लाठियां, छह जख्मी
सुलतानपुर : स्थानीय थानाक्षेत्र अंतर्गत ईशीपुर गांव में बुधवार को दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो परिवार
सुलतानपुर : स्थानीय थानाक्षेत्र अंतर्गत ईशीपुर गांव में बुधवार को दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो परिवार आमने-सामने हो गए। जमकर लाठियां व ईंट-पत्थर चले। मारपीट में तीन महिलाओं समेत छह लोग लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों के बीच-बचाव के मामला शांत हुआ। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ईशीपुर गांव निवासी राजेश तिवारी व विवेक मिश्रा के बीच एक भूखंड पर कब्जेदारी को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। इन दिनों राजेश तिवारी विवादित भूमि के बगल मकान बनवा रहे हैं। जिसके छज्जे को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज व तूतू-मैं-मैं के बाद दोनों परिवारों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने -सामने हो गए। देखते ही देखते ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। जमकर पथराव व मारपीट हुई। जिसमें समता तिवारी, शारदा तिवारी व राजेश तिवारी तथा दूसरे पक्ष से विवेक मिश्रा, निर्मला व जितेंद्र मिश्रा जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ चांदा पीएन सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है।