Move to Jagran APP

छाई बदरी, लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

सुलतानपुर : नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार को सुबह हल्की धूप निकली, ले

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 10:01 PM (IST)
छाई बदरी, लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

सुलतानपुर : नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार को सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते घनी बदरी छा गई। कुछ स्थानों पर चंद पलों के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन कुछ ही देर बाद बादलों ने फिर से सूरज को पूरी तरह से ढक लिया, जिससे पारा लुढ़क गया और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। रविवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

इस बार ठंडी की शुरुआत देर से हो रही है। नवंबर बीतने को है, लेकिन अभी भी लोगों को दिन में पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि रात के तापमान में कमी के चलते करीब सप्ताह भर से गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को जरूर होने लगा है। शुक्रवार की रात से ही मौसम का रुख बदलने लगा। पुरवा हवा चलने से आसमान में बादल मंडराने लगे। सुबह होते-होते बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायुमंडल नमी अधिकतम 85 व न्यूनतम 54 रही। 2.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी उत्तरी हवाएं चलीं। यह जानकारी देते हुए नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के योगेंद्र ¨सह ने बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। उन्होंने जानकारी दी कि रविवार को बदरी रहेगी। बीच-बीच में हल्की धूप निकलेगी। साथ ही साथ ठंड में इजाफा भी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.