गुरुनानकदेव जी का प्रकाश पर्व आज, रोशनी से नहा उठे गुरुद्वारे
सुलतानपुर : सिखों के प्रथम गुरु नानकदेव जी महाराज का प्रकाशपर्व व कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को मनाया ज
सुलतानपुर : सिखों के प्रथम गुरु नानकदेव जी महाराज का प्रकाशपर्व व कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम होंगे। पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के दोनों गुरुद्वारे रोशनी से जगमगा उठे। गुरुनानकपुरा व ऊधमसिंह नगर, पूरन सिंह कालोनी में भी मकानों को झालरों से सजाया गया है। वहीं बुधवार के लंगर को लेकर आज से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रोशनी से नहाया गुरु का दरबार
प्रकाशोत्सव से पूर्व ही शहर के गुरुनानक पुरा स्थित गुरुद्वारा आकर्षक झालरों द्वारा सजाया गया है। पिछले कई दिनों से प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी व अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया।
आज निकलेगी पंज प्यारों की शोभायात्रा
गुरुनानक जयंती पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुवार को पंज प्यारों की शोभायात्रा निकलेगी। इससे पूर्व सुबह नौ बजे से कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। दो बजे तक गुरु का लंगर होगा। इसके बाद नगर कीर्तन के साथ पंज प्यारों की शोभायात्रा निकलेगी। इस दौरान गतका पार्टी द्वारा हैरतंगेज कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए गुरुसिंह सभा की प्रबंध कार्यकारिणी ने पालकी ट्राली सजावट, जोड़ों के रखरखाव, पुष्प वर्षा, जल छिड़काव, बैंड रोड लाइट व नगर कीर्तन आदि के संचालन की उपसमितियां गठित की गई हैं।