नहीं हुई बारिश, उमस ने किया बेचैन
सुलतानपुर : बुधवार को भी बादलों ने खूब छकाया। दिनभर धूप-छाव का सिलसिला जारी रहा, शाम को घने बादल घिर
सुलतानपुर : बुधवार को भी बादलों ने खूब छकाया। दिनभर धूप-छाव का सिलसिला जारी रहा, शाम को घने बादल घिर आए लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को को आंशिक बदरी के बीच कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हो सकती है।
बीते चार दिनों से मानसूनी बादल आसमान में उमड़-घुमड़ रहे हैं। बीच-बीच में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात भी हो रही लेकिन अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है। मंगलवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया, जिससे उमस से लोग बेचैन हो उठे। तेज बारिश न होने से धान की फसल को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते किसानों को मुश्किलें हो रही हैं। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद के मौसम विभाग के योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 27.5 दर्ज किया गया है। वायुमंडल नमी अधिकतम 77 व न्यूनतम 61 रही। 5.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी- पश्चिमी हवाएं चलीं। उन्होंने जानकारी दी कि गुरुवा को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हल्की बरसात होने के आसार बन रहे हैं।