आज पड़ेंगी रिमझिम फुहारें
सुलतानपुर : सप्ताहभर से नदारद मानसूनी बादल गुरुवार को लौट आए। शाम होते-होते काले बादलों ने आसमान में
सुलतानपुर : सप्ताहभर से नदारद मानसूनी बादल गुरुवार को लौट आए। शाम होते-होते काले बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया, लेकिन उसमभरी चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को रिमझिम फुहारें पड़ेंगी।
करीब सात दिनों से लगातार हो रही तीखी धूप से लोग बेहाल है। बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ता ही जा रहा है। भीषण उमस से जनजीवन प्रभावित है। वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद के मौसम विभाग के योगेंद्र ¨सह ने जानकारी दी है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामन्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वायुमंडल नमी अधिकतम 77 रही। उन्होंने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार को बदरी छाई रहेगी। हल्की बरसात होने के भी पूरे आसार हैं।