Move to Jagran APP

किसान समस्याओं के विरोध में लगाई पंचायत

सुलतानपुर : भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओं को लेकर शनिवार को शहर क

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 10:21 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 10:21 PM (IST)
किसान समस्याओं के विरोध में लगाई पंचायत

सुलतानपुर : भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओं को लेकर शनिवार को शहर के तिकोनिया पार्क में पंचायत लगाई। जिसमें विभिन्न महकमों में महीनों से लंबित शिकायतों पर चर्चा की गई। अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए किसानों ने कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

loksabha election banner

संगठन के जिलाध्यक्ष रामपियारे वर्मा की अगुआई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, ¨सचाई व नलकूप विभाग समेत तमाम सरकारी विभागों में किसानों की शिकायतें लंबित पड़ी हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी समस्याओं के निवारण में रुचि नहीं ले रहे हैं। संगठन के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.हमीद ने कहा कि यदि शीघ्र ही लंबित मामलों को निस्तारित नहीं किया गया तो संगठन धरना-प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट का घेराव करने को बाध्य होगा। राष्ट्रीय सचिव हरिश्चंद्र शुक्ल ने बेमौसम बरसात से बर्बाद किसानों को मुआवजा राशि देने में जिला प्रशासन पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। इस मौके पर शिवबहादुर शर्मा, ज्ञानमती, नन्हें पांडेय, रामबहाल ¨सह, अखिलेश मिश्र, शोभादेवी, फूलमती, फूलकली, अशोक ¨सह, सभाजीत, हंसराज पाल व पवन ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.