दिन भर छाए रहे बादल, पड़ी रिमझिम फुहारें
सुलतानपुर : रविवार की रात रिमझिम बरसात से पारा लुढ़ककर सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया
सुलतानपुर : रविवार की रात रिमझिम बरसात से पारा लुढ़ककर सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सोमवार को दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे। अपराह्न दो बजे तक रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। जिससे मौसम सुहाना हो गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे कुछ क्षण के लिए धूप निकली, लेकिन थोड़ी ही देर में बादलों ने सूरज को पूरी तरह से ढंक लिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को घने बादल छाए रहेंगे। हल्की, मध्यम बरसात होने की संभावना है।
लंबे इंतजार के बाद रविवार को सीजन की पहली मानसूनी बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सोमवार को भी रिमझिम बरसात का सिलसिला जारी रहा। तेज पुरवाई हवा चलने से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी अधिकतम 93 व न्यूनतम 84 रही। 10.1 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलीं। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्रा ने जानकारी दी है कि मंगलवार को तेज पुरवा हवाओं के साथ बारह से पंद्रह मिमी बारिश हो सकती है। आसमान में घने बादल भी छाए रहेंगे।
अनदेखी कर रहा है।