'चुनाव जीतना है तो सरकार का करें बखान'
सुलतानपुर : यदि 2017 के विधान सभा चुनाव में विजयश्री हासिल करनी है, तो सरकार की उपलब्धियों को जनता
सुलतानपुर : यदि 2017 के विधान सभा चुनाव में विजयश्री हासिल करनी है, तो सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएं। साथ जनकल्याण कारी योजनाओं का जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाएं। शनिवार को सपा की प्रदेश सचिव श्वेता ¨सह ने पार्टी पदाधिकारियों को यह नसीहत दी। वे पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
दोपहर में सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची श्वेता ¨सह ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं और सेक्टर प्रभारियों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद चुनाव तैयारियों का हाल जाना। फिर पार्टी के स्थानीय जिम्मेदारों से मुखातिब हुईं। कहाकि लक्ष्य 2017 ज्यादा दूर नहीं है। चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का समन्वय बिठा सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएं। गरीब-गुरबों की मदद के लिए हर पल तत्पर रहें। उनके सुख-दुख में सहभागी बनें। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष प्रो.रामसहाय यादव, विधायक अनूप संडा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर सूर्यलाल यादव, कमला यादव, शोभा यादव, अशोक वर्मा, हौसिला यादव, मोहम्मद अहमद, श्रवण यादव, देवनारायण, विजय गौतम आदि मौजूद रहे। उधर, अपराह्न बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों व सहप्रभारियों की बैठक विधायक अरुण वर्मा के संयोजन में हुई। इसमें प्रदेश सचिव श्वेता ¨सह ने कार्यकर्ताओं को तालमेल बिठाकर कार्य करने को निर्देश दिया। इस मौके पर पूर्वमंत्री रामरतन यादव, विनोद पाठक, मोहम्मद दीन आदि मौजूद रहे।