Move to Jagran APP

'एकलव्य' का रूप धर निकले नन्हे बच्चे

सुल्तानपुर : महान धनुर्धर 'एकलव्य' का रूप धरकर शुक्रवार की दोपहर सैकड़ों नन्हें-मुन्ने शहर की सड़कों प

By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 09:28 PM (IST)
'एकलव्य' का रूप धर निकले नन्हे बच्चे

सुल्तानपुर : महान धनुर्धर 'एकलव्य' का रूप धरकर शुक्रवार की दोपहर सैकड़ों नन्हें-मुन्ने शहर की सड़कों पर उतर पडे़। मौका था वीर एकलव्य जयंती व निषादराज व महर्षि कश्यप वेद व्यास स्मृति दिवस का। भव्य शोभा यात्रा की जगह-जगह नगरवासियों ने अगवानी की। महिलाओं ने भी कलश यात्रा निकाली। भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। एकलव्य सेना के कार्यकर्ताओं ने कौतुक एवं कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।

loksabha election banner

वीर एकलव्य समाज सेवा समिति के बैनर तले शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में एकलव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निषादराज, वेदव्यास व महर्षि कश्यप का स्मृति दिवस भी मनाया गया। राजाराम निषाद व आनंद निषाद के संयोजन में वीर एकलव्य की वीरता और गुरु के प्रति निष्ठा बखानी गई। वेदव्यास निषादराज और महर्षि कश्यप को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जैसराज निषाद, जेपी निषाद, पुट्टी निषाद, भोला निषाद, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा निषाद, आशीष, गुलाबा, उर्मिला, डॉ.शिवदर्शन, जगपाल, विनोद कुमार, देवतादीन, राजनाथ, हरिश्चंद, खुशीराम, मगन प्रसाद, लाल बहादुर, रामयश आदि की सहभागिता रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.