जेल भरो आंदोलन आज से शुरू
सुल्तानपुर : जूनियर इंजीनियर ग्रेड पे बढ़ाए जाने के लिए डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का आंदोलन शुरू हो ग
सुल्तानपुर : जूनियर इंजीनियर ग्रेड पे बढ़ाए जाने के लिए डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का आंदोलन शुरू हो गया है। बुधवार को अभियंताओं लोनिवि अतिथि गृह में बैठक की। शहर में रैली निकाली। अब गुरुवार से गिरफ्तारी देना शुरू करेंगे।
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जूनियर इंजीनियरों का ग्रेड-पे 4800 किए जाने की मांग काफी दिनों से कर रहा है। संघ के जिला उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा ने बताया कि सरकार से महासंघ के प्रतिनिधियों की वार्ता भी हुई। लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। अब आरपार की लड़ाई के लिए प्रदेश भर में संघर्ष छेड़ दिया गया है। इसके तहत बुधवार को अभियंताओं ने लोनिवि निरीक्षण भवन में बैठक की। फिर जेल भरो आंदोलन की चेतना के लिए रैली निकाली, जो दीवानी चौराहा, विकास भवन, सिंचाई कालोनी से पुन:लोनिवि अतिथि गृह पहुंची। इसमें सभी महकमों व घटकों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे। रैली की समाप्ति पर इंजीनियर उदयभान, अरविंद सिंह, रामजी गुप्ता, धनेश कुमार, मन्नन प्रसाद, दिनेश कुमार, चंद्रशेखर चौहान व राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जंग बहादुर वर्मा ने संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहाकि गुरुवार को पहली टोली कलेक्ट्रेट पहुंचेगी और वहीं से गिरफ्तारी देगी। 27, 28 व 31 मार्च को भी अलग-अलग टोलियों में डिप्लोमा इंजीनियर गिरफ्तारी देंगे। इसमें सिंचाई, विद्युत, लोनिवि, जलनिगम, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, ग्राम्य नियोजन, आवास विकास, जलसंसाधन, सेतु निगम, समाज कल्याण, हथकरघा, आइटीआइ, परिवहन विभाग के तकनीकी सेवा से जुड़े अभियंता रहेंगे।