'देश में लागू हो आरक्षण का कर्पूरी फार्मूला'
सुल्तानपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर शनिवार को जयंती पर शिद्दत से याद कि
सुल्तानपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर शनिवार को जयंती पर शिद्दत से याद किए गए। सामाजिक संगठनों ने बिहार में अति पिछड़ों को मिले आरक्षण को कर्पूरी की देन बताते हुए इस फार्मूले को पूरे देश में लागू किए जाने की आवाज उठाई। वहीं समाजवादी पार्टी ने कर्पूरी को पिछड़ों का मसीहा बताते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।
जननायक स्व.कर्पूरी ठाकुर की 91वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। स्वाभिमान सेवा संस्थान की ओर से पं.रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने स्व.ठाकुर द्वारा पिछड़ों के कल्याणकारी कार्यो का वर्णन किया। बोले कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण का जो फार्मूला लागू किया उसका लाभ वहां की आवाम को मिल रहा है। उन्होंने देश भर में आरक्षण के कर्पूरी फार्मूले को लागू किए जाने की मांग की। समारोह को संबोधित करते हुए परविंद शर्मा ने कहाकि कर्पूरी पिछड़ों के हित के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। स्वजातीय बंधुओं में बढ़ती जागरूकता व राजनीतिक पहुंच उन्हीं की देन है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का कार्य किया, जिससे समाज आज उत्थान की ओर अग्रसर है। राजितराम वर्मा, लालजी शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए उनके त्याग पर प्रकाश डाला। अशोक वर्मा, मायानंदा व रामराज शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की सराहना की। कहाकि सपा सरकार ने यह कार्य कर पिछड़ों का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में जयप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, राधेश्याम, अरविंद, घनश्याम, रमेश, बृजेश, सुनील, संजीव, पवन, सुरेश, पप्पू आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी पार्टी कार्यालय में जननायक की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। चित्र पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष प्रो.रामसहाय यादव समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। प्रो.यादव ने जननायक ठाकुर को अति पिछड़ों का हितैषी बताते हुए कहाकि उन्होंने स्वजातीय बंधुओं को समाज में अग्रणी स्थान दिलाया। राजनीति में भी स्वजातीय बंधुओं के आगे आने में उनका बखूबी योगदान रहा।