ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
सुल्तानपुर : हावड़ा से जम्मू जाने वाली यात्री ट्रेन हिमगिरी एक्सप्रेस की लेटलतीफी से यात्रियों को भार
सुल्तानपुर : हावड़ा से जम्मू जाने वाली यात्री ट्रेन हिमगिरी एक्सप्रेस की लेटलतीफी से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बीते दो सप्ताह से ट्रेन घंटों विलंब से चल रही है। जिसके चलते यात्री परेशान हैं। उधर, स्थानीय स्टेशन से दिल्ली जाने वाली सदभावना एक्सप्रेस भी रविवार को दस घंटे विलंब से चल रही है।
सप्ताह में तीन दिन सुल्तानपुर जंक्शन से होकर जम्मू जाने वाली 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय 16.45 से 21 घंटा लेट हो गई। इसकी सूचना प्रसारित होते ही यात्री परेशान हो गए। लोगों को जब यह पता चला कि ट्रेन एक दिन बाद सोमवार को आएगी तो अधिकतर यात्रियों ने टिकट वापस कर दिया। जिससे रेल महकमे को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। उधर, दिल्ली से सुल्तानपुर आने वाली 14014 सद्भावना एक्सप्रेस रविवार को करीब चौदह घंटे देरी से शाम छह बजे जंक्शन पर पहुंची। जिसके चलते सुल्तानपुर से दिल्ली जाने वाली 14013 सदभावना एक्सप्रेस करीब दस घंटा लेट हो गई। जिससे ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई।