भाजपाइयों नें एक साथ मनाई होली-दीवाली
सुल्तानपुर : महाराष्ट्र व हरियाणा में विस चुनाव के परिणाम आते ही भाजपाई जश्न में डूब गए। गुलाल-अबीर
सुल्तानपुर : महाराष्ट्र व हरियाणा में विस चुनाव के परिणाम आते ही भाजपाई जश्न में डूब गए। गुलाल-अबीर उड़ाए, पटाखे छुड़ा खुशी का इजहार किया।
दोनों प्रदेशों में पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता से जिले के भाजपाई भी अभिभूत हो गए। निर्वाचन परिणाम आते ही जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जश्न का दौर शुरू हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी मनाते हुए सड़कों पर उतर आए। जमकर होली खेली। पटाखे और फुलझड़ियां छुड़ाया। ऐसा करते कार्यालय से पंचमुखी मंदिर चौराहा तक पहुंचे। आपस में मिठाइयां बांटकर हर्ष जताया। इसके उपरांत आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि दोनों प्रदेशों जनता भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। यह पूरे विश्व में भारत का डंका बजने का संकेत है। इस जीत से प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारत अपना खोया गौरव हासिल करेगा। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह पार्टी की जीत को विकास व सुशासन की विजय बताया। डा. सीताशरण त्रिपाठी ने कहा जनता के भरोसे पार्टी खरी उतरी है। यह उसी का परिणाम है। बैठक संचालन महामंत्री श्याम बहादुर पांडेय ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय समिति सदस्य हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पांडेय, एमपी सिंह, सतपाल सिंह, जगजीत सिंह, भावना सिंह, रमेश शर्मा, विजय सिंह रघुवंशी, वृज किशोर शर्मा, प्रीति प्रकाश सिंह, आशा गौड़, स्नेहलता पांडेय, विन्नू पांडेय, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।