अशोक अध्यक्ष और राजेश चुने गए मंत्री
सुल्तानपुर : लेखपाल संघ की जिला इकाई का शुक्रवार को पुनर्गठन किया गया। जिसमें अशोक सिंह अध्यक्ष व रा
सुल्तानपुर : लेखपाल संघ की जिला इकाई का शुक्रवार को पुनर्गठन किया गया। जिसमें अशोक सिंह अध्यक्ष व राजेश श्रीवास्तव को मंत्री पद के लिए चुना गया।
पं.रामनरेश त्रिपाठी सभागार में खंड मंत्री महेश तिवारी के निर्देशन में जिला इकाई के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह का मुकाबला गिराधारी यादव से हुए। अशोक सिंह को 202 व गिरधारी को 172 मत प्राप्त हुए। जिसमें अशोक सिंह 30 मतों से विजयी रहे। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए रामकिशोर व राजेश श्रीवास्तव आमने-सामने थे। मतगणना के उपरांत राजेश को 173 व रामकिशोर को 143 मत मिले। राजेश ने भी तीस वोटों से विजय हासिल की। उपमंत्री पद पर सुरेश गुप्ता विजयी रहे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राममिलन मिश्रा को 98 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसूरत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल, कोषाध्यक्ष सहदेव, आडीटर के पद पर नंद किशोर राय को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।