राणी सती की निकाली शोभा यात्रा
सुल्तानपुर : राणी सती दादी मंदिर समिति के तत्वावधान में रविवार शाम गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के दर्जनों लोग शामिल हुए।
राणी सती महोत्सव पर समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बाध मंडी से शोभा यात्रा प्रारंभ किया। राणी सती की झाकी से सजे वाहन के पीछे गाजे-बाजे के साथ नगर दर्जनों लोग भक्तिमय माहौल में निकले। डाकखाना चौराहा, कलक्ट्रेट, दीवानी चौराहा होते हुए सीताकुंड घाट पहुंचे। इससे पहले शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को राणी सती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें विविध कार्यक्रम होंगे। जिले के संभ्रांतजन इस महोत्सव में शामिल होंगे। शोभायात्रा में कोषाध्यक्ष दीनदयाल भालोठिया, मंत्री प्रमोद खेतान, श्याम सुंदर, निरुपमा अग्रवाल, जया अग्रवाल, सुनीता मुरारका, मीरा अग्रवाल समेत दर्जनों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।