रामशंकर अध्यक्ष व विजय बने महामंत्री
सुल्तानपुर : अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में रामशंकर पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। विजय कुमार श्रीवास्तव नई कार्यकारिणी में महामंत्री चुने गए हैं। गुरुवार को दिनभर हुई मतगणना के दौरान सिविल कोर्ट परिसर में भारी गहमागहमी रही। शाम को परिणाम आना शुरू हुए तो प्रत्याशियों व समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दीं।
करीब पंद्रह दिन से चल रही चुनाव प्रक्रिया परिणाम आने के साथ संपन्न हो गई। सिविल कोर्ट परिसर में दिनभर मतगणना हुई और दोपहर बाद लगभग चार बजे से विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाने लगी। वोटों की गिनती को लेकर गुरुवार को सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशी व समर्थक परिणाम जानने को बेताब दिखे। अध्यक्ष पद के लिए रामशंकर पांडेय को 305 व निकटतम राघवेंद्र सिंह को 288 मत मिले। महामंत्री चुने गए विजय कुमार श्रीवास्तव को 316 व निकटतम रामअछैवर मिश्रा को 184 वोट मिले। नतीजे घोषित होने शुरू हुए तो दीवानी न्यायालय परिसर में चारों तरफ अबीर-गुलाल उड़ता दिखाई पड़ा। विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। निर्वाचित उम्मीदवारों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया।
विभिन्न पदों के चुनाव परिणाम
अध्यक्ष
अरुण उपाध्याय 194, द्वारिका द्विवेदी 40, राघवेंद्र सिंह 288, रामफेर यादव 85, रामशंकर पांडेय 305, संदीप ठाकुर 250 व शिवकुमार मिश्र को 27 वोट मिले हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अबरार हुसैन 157, अमरनाथ यादव 257, अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी 216, कमलाकांत तिवारी 335 (विजयी) तथा संतराम वर्मा को 214 मतों से संतोष करना पड़ा।
मध्यम उपाध्यक्ष
रामकुमार को 615 व धीरेंद्र सिंह धीरू को 549 मत मिले।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदीप कुमार तिवारी 591, सज्जाद 504।
महामंत्री
अमरनाथ 110, अशोक शर्मा 09, गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव 18, डॉ.राघवेंद्र विक्रम सिंह 117, नीरज श्रीवास्तव 23, योगेंद्र प्रताप सिंह 164, बद्रीप्रसाद पांडेय 117, राम अछैवर मिश्र 184, राधारमण 22, रामकिशुन यादव 70, विजय कुमार श्रीवास्तव 316 (निर्वाचित), शिशिर कुमार सिंह 29।
सहसचिव पुस्तकालय
अशोक शुक्ल 665, सूरसेन सिंह 429।
सहसचिव प्रशासन
उमाशंकर पांडेय 449, विश्वेसरी प्रसाद पांडेय 247, संजय सिंह 484 (विजयी)।
सहसचिव खुर्शीद क्लब
दिलीप कुमार मिश्र 354, धर्मपाल सिंह 356 (विजयी), प्रसून पांडेय 49, राजेश सिंह 114, राजेश दीक्षित 297।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
अशोक तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, बैतुल्लाह खां, रमाकांत सिंह, रामकुबेर तिवारी व रामगोपाल शुक्ल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
प्रदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनवर, सुरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र पांडेय द्वितीय, सुरेश त्रिपाठी निर्वाचित। सबसे कम मत पाने वाले बेलाल अहमद निर्वाचित नहीं हो सके।