प्रतिमा बनीं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा मंगलवार को राबर्ट्सगंज सब्जी मंडी परिसर में बैठक कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा मंगलवार को राबर्ट्सगंज सब्जी मंडी परिसर में बैठक कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश महामंत्री साधना विश्वकर्मा की उपस्थिति में प्रतिमा ¨सह को नवगठित कार्यकारिणी का अध्यक्ष चयनित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहीं महामंत्री श्रीमती विश्वकर्मा ने कहा कि संघ का कार्यकाल समाप्त हो गया है। संवर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन अनिवार्य है। इस दौरान उर्मिला ¨सह को जिला मंत्री चयनित किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के हित में निरंतर कार्य करती रहेंगी। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि गत सात जून को मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन बढ़ोतरी के लिए 1400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है। यह एक अप्रैल 2018 से लागू होगा। इस मौके पर सिवनी, लक्ष्मी जायसवाल, साधना श्रीवास्तव, सुधा, गीता, माधुरी पांडेय, नंदा देवी, रंजना चौबे, सविता आदि उपस्थित थीं।