Move to Jagran APP

अजय लल्लू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष

अजय कुमार लल्लू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय युवा कांग्रेस राब‌र्ट्सगंज के लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बढ़ौली चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। युकां के लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अजय कुमार लल्लू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 09:40 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:25 AM (IST)
अजय लल्लू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष
अजय लल्लू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : अजय कुमार लल्लू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय युवा कांग्रेस राब‌र्ट्सगंज के लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बढ़ौली चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

युकां के लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अजय कुमार लल्लू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। लल्लू एक जमीनी कार्यकर्ता हैं। विधानमंडल दल के नेता रहते हुए उन्होंने लोगों की पीड़ा को एवं वर्तमान परिवेश में जो स्थितियां चल रही हैं, उसके बारे में वह सब जानते हैं। प्रियंका गांधी के प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद जो परिवर्तन आ रहा है उससे आने वाले समय में कांग्रेस काफी मजबूत होगी। पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से कांग्रेस और मजबूत होगी। इसमें श्रीकांत मिश्रा, शांतनु श्रीवास्तव, दीपक कोहली, सूरज वर्मा, ओमकार पांडेय, अभिषेक सिंह, फैजान अहमद, अशोक वियार, अभय, कमरुद्दीन, विकास आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.