चकाड़ी कांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : चकाड़ी ऐश डैम के पास परियोजना के अधिकारियों के ऊपर हुए हमले के माम
जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : चकाड़ी ऐश डैम के पास परियोजना के अधिकारियों के ऊपर हुए हमले के मामले में ओबरा पुलिस ने बचे हुए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फूल कुमार यादव व विद्यामणि यादव को शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे राखी पुल के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया है। इससे पहले गुरुवार को एक अन्य आरोपी लोरिक यादव को गिरफ्तार किया गया था। अभियन्ता संघ के क्षेत्रीय सचिव इं.अदालत वर्मा ने बताया कि ओबरा पुलिस ने आश्वस्त किया है कि अब चकाड़ी तटबंध के निर्माण में ग्रामीणों द्वारा बाधा उत्पन्न नहीं किया जायेगा तथा अब पुलिस प्रशासन का इस विकास कार्य में पूरा सहयोग मिलेगा। बताया कि यह अभियंता संघ और जेई संगठन के आंदोलन में शामिल सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं अन्य संगठन की जीत है।