सपा में रार, कौन मजबूत-कौन कमजोर
सोनभद्र : यूपी के सबसे बड़े सियासी कुनबे में इन दिनों चल रही रार के बीच रविवार को जब एक साथ कई मंत्रि
सोनभद्र : यूपी के सबसे बड़े सियासी कुनबे में इन दिनों चल रही रार के बीच रविवार को जब एक साथ कई मंत्रियों को बर्खास्त किया गया तो चर्चाएं अचानक और तेज हो गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल ¨सह यादव के बीच चल रहे विवाद को जब लोगों ने टीवी, इंटनरेट पर देखा और पढ़ा तो आपस में कौन मजबूत, कौन कमजोर की चर्चाएं शुरू कर दी। इस चर्चा में युवा वर्ग ने जहां अखिलेश को मजबूत बताया तो वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शिवपाल ¨सह यादव के साथ चलने की बात स्वीकार की। हालांकि पार्टी में कहीं से दो फाड़ न होने की बात कही।
चाचा-भतीजे के विवाद में आगे क्या हुआ इसे जानने के लिए लोग उत्सुक दिखे। आलम यह रहा कि चट्टी-चौराहों पर खड़े लोग भी टीवी या इंटनरेट पर दो मिनट का समय देकर ताजा हाल जानने की कोशिश करते दिखे। ताजा तरीन खबरों के साथ प्राय: लोग यहीं कहते सुने गए कि चाचा-भतीजे की लड़ाई में सपा अब कमजोर हो गई। अब इसका फायदा कौन सी पार्टी को मिलेगा यह तो आने वाला विधानसभा चुनाव ही बताएगा। सपा में दो फाड़ होने की बात को किसी ने नहीं स्वीकारा। सबने मुलायम ¨सह यादव को मजबूत करने की बात कही।
सपा की रार जानने को उत्सुक दिखे
रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच को लोग भुलकर सपा के इस रार को टीवी पर देखने लगे। अक्सर लोग न्यूज चैनल खोलकर मुलायम के कुनबे में क्या चल रहा है, यह जानने को नजर गड़ाए थे। कुछ ग्रामीण जो राजनीति में थोड़ी दिलचस्पी रखते हैं वे अपने मित्र, यारों से भी ताजा-तरीन जानकारी हासिल करने में जुटे नजर आए।
क्या बोल निकले सपाजनों के..
सपा के इस रार में कौन किसके साथ है इस पर जब जागरण ने सपा के कुछ युवा और कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात की तो सभी ने एक ही राग अलापा। सबने नेताजी के रहते दूसरी पार्टी न बनने की बात कही। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव और रामनिहोर यादव ने कहा कि सबकुछ सामान्य हो जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोई पार्टी नहीं बनाएंगे। नेता जी सबकुछ संभाल लेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शिवनाराण ¨सह उर्फ अंबुज ने कहा कि सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कोई अलग नहीं है। वर्ष 2017 विधानसभा के चुनाव में सपा की पुन: सरकार बनेगी। यहीं बात सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने भी कही।