ताजियादारों की बैठक में रास्तों को लेकर मंथन
सोनभद्र: राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल में बुधवार को ताजियादार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की हुई बैठक
सोनभद्र: राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल में बुधवार को ताजियादार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुहर्रम के दिन ताजिया जाने के रास्ते को लेकर भी मंथन किया गया। एसोसिएशन के सदर रोशन खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि आठ अक्टूबर छठवीं मुहर्रम को टैक्सी स्टैंड से शाम छह बजे असगर का झूला उठाकर पुलिस चौकी, धोबी गली, पन्नूगंज मार्ग व मेन चौक होते हुए टैक्सी स्टैंड पर संपन्न होगा।
नौ अक्टूबर सातवीं मुहर्रम पर कर्बला से मिट्टी लेने का कार्य शाम छह बजे पूरब मोहाल से कर्बला जाएंगे। आठवीं मुहर्रम 10 अक्टूबर को दुलदुल का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस रिजवी कटरा से अपराह्न तीन बजे निकाला जाएगा। नवीं मुहर्रम 11 अक्टूबर की रात 11 बजे से ताजिया उठाया जाएगा। दसवीं मुहर्रम 11 अक्टूबर को ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस अपराह्न एक बजे निकलेगा। इस बैठक में यातायात व्यवस्था, विद्युत व पानी सप्लाई आदि दुरुस्त रखने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजने की बात कहीं गई। इस मौके पर मुनीर खान वारसी, फतेहमुहम्मद, फिरोज सिद्दीकी, हीराबाबा, अलीम शाह, मन्नी, राशिद अंसारी, रिजवान सिद्दीकी, एजाज वारसी, नियामुद्दीन, एजाज खान सैलानी, रिजवान वारसी, इकराम, हैदर खान आदि उपस्थित थे।