बच्चों को बताया पेड़ों का महत्व
सोनभद्र: राबर्ट्सगंज स्थित आर्यंस ऐकेडमी विद्यालय परिसर में दैनिक जागरण के अभियान को आगे बढ़ाते हुए
सोनभद्र: राबर्ट्सगंज स्थित आर्यंस ऐकेडमी विद्यालय परिसर में दैनिक जागरण के अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रबंधक विनोद जालान व प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य श्रीमती जालान ने दैनिक जागरण के अभियान की सराहना करते हुए बच्चों को बताया कि एक पौधा लगाना बहुत पुन्य का काम है जो आगे चलकर वृक्ष के रूप में शुद्ध वातावरण के साथ वर्षा कराने में भी सहायक होता है। इस मौके पर विमल जालान, चंद्र मोहन, सुकृती शर्मा, रीतु चतुर्वेदी, सुषमा पांडेय, नेहा यादव, उमाकांत दुबे, बृजेश पांडेय आदि मौजूद थे।
इसी तरह भारतीय जनसहयोग सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा दैनिक जागरण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कई स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया। जमगाई में लोगों के साथ पौधारोपण करते हुए संस्था के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने कहा कि पौधे लगाने की जिम्मेवारी हर नागरिक को लेनी पड़ेगी तभी हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहेगा अन्यथा हमारी आने वाली पीढ़ी को गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे। श्री उपाध्याय ने लोगों से आग्रह किया कि जैसे आप सभी घर, गाड़ी, का सपना होता है वैसे आपकी संपत्ती में पेड़ पौधे भी होने चाहिए। इस मौके पर रामानंद तिवारी, महेश त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, सुर्यबली सोनी, सन्तोष पाठक आदि मौजूद थे।