धर्मांतरण की सूचना पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता
-जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन शक्तिनगर (सोनभद्र): क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का आरो
-जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र): क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्तिनगर थानाध्यक्ष को जिलाधिकारी के नाम पत्रक सौंपा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के अनिल ¨सह गौतम, केसी जैन, अजीत ¨सह कंग, बृजेश ¨सह तोमर आदि ने आरोप लगाया कि राजकिशन लेबर कालोनी में कतिपय लोगों द्वारा धर्मांतरण कराया जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता इसे सहन नहीं करेंगे। यदि तत्काल इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भाजपा व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान अशोक अग्रहरी, अशोक कुमार गुप्ता, गुरजेंदर पाल शर्मा, उदित नारायण पटेल, रमेश राय, ओमकार ¨सह, बृजेश ¨सह, शनि शरण, रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने शक्तिनगर थानाध्यक्ष जगदीश यादव को पत्रक सौंपा।