जन-जन को मिले योजनाओं का लाभ
सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर स्थित एक प्रतिष्छान में बुधवार को हुई। इस
सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर स्थित एक प्रतिष्छान में बुधवार को हुई। इसमें संरचनात्मक चर्चा, प्रधानमंत्री बीमा योजना व स्वच्छता अभियान की समीक्षा एवं आगामी रणनीति तय की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं एक विचारधारा की पार्टी है। इसमें लोकतांत्रिक व्याख्याओं में काम करते हुए राष्ट्र को विकास के सर्वोच्च शिखर पर ले जाना हम कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर आज केंद्र में पूर्ण बहुमत में भाजपा की सरकार है। विशिष्ट अतिथि द्वारा मंडल स्तर पर संगठन की बूथ संरचना की गहन समीक्षा की तथा मंडलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना गांवों में चौपाल के माध्यम से किसानों के बीच में रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिया। कहा कि हर गांवों में किसानों को इसका लाभ मिले, जिससे किसान खुशहाल हो सकें। पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि बूथवार साहित्य व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का स्टेटमेंट उपलब्ध कराकर जिले स्तर पर योजना तैयार की जानी चाहिए। वहीं गांवों में जाकर किसानों को जानकारी दी जानी चाहिए। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने के लिए केंद्र सरकार के रेलमंत्री ने 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनपद में 24 करोड़ रुपये भारत सरकार द्वारा संस्तुति की जा चुकी है। जिसका कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार द्वारा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। किसानों का उपज तैयार है ¨कतु उसका उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। औने-पौने दाम पर किसान अपनी ऊपज को बेचने के लिए मजबूर हैं। जिसे भाजपा के कार्यकर्ता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे और भाजपा की पूर्ण बहुमत बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर रामसकल, गो¨वद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अरुण प्रताप ¨सह, रमेश मिश्र, भूपेष चौबे, ओंमकार केशरी, आरएल पाठक, रुद्रदेव दुबे, धर्मवीर तिवारी, राजेंद्र ¨सह पटेल, रामलखन ¨सह, सुरेश तिवारी, ओमप्रकाश गोयल, अजीत चौबे, ¨बदू जायसवाल, राजनरायण तिवारी आदि थे।