आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आवास में चोरी
¨सगरौली : हौसलाबुलंद चोरों ने रात में नेहरू नगर पंजरेह स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आवास से हजारो
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 05:50 PM (IST)
¨सगरौली : हौसलाबुलंद चोरों ने रात में नेहरू नगर पंजरेह स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आवास से हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा केवट ने बताया कि आवश्यक कार्य के लिए वह पड़ोसी के घर गई थीं। मंगलवार की रात काम निबटाकर जब वह अपने घर आईं तो अंदर की स्थिति देख सन्न रह गईं। छत की शीट टूटी थी तथा आवास में रखा टीवी, कुर्सी, गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक सामान गायब थे। पीड़िता द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि आवास खाली होने की सूचना चोरों को भी थी। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने छत की शीट उखाड़कर रात में घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें