लगाए गए फलदार पौधे
रामगढ़ (सोनभद्र): स्थानीय वन रेंज के मझुई में रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत फलदार पौधे लग
रामगढ़ (सोनभद्र): स्थानीय वन रेंज के मझुई में रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत फलदार पौधे लगाए गए।
मुख्य अतिथि पनिकप कला के प्रधान अनूप कुमार ¨सह थे। कंपार्टमेंट नंबर दो में मुख्य अतिथि ने 50 फलदार पेड़ जिसमें आंवला, नीम, कंजी, बकैन के पेड़ लगाया गया। वन क्षेत्राधिकारी ओपी मिश्रा ने कहा कि पेड़ पौधे घर के सदस्य की तरह होते हैं। इनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पौधे लगाएं। पेड़ों से हरियाली और हरियाली से वातावरण में सामंजस्य बना रहता है सभी लोग संकल्प लें कि वन की सुरक्षा के साथ-साथ पौध लगाएं-पर्यावरण बचाएं। पौध हमे छाया, फल तो देते ही हैं पर्यावरण को बचाने में अहम साबित होते हैं। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, गोपाल मंगल ¨सह, घनश्याम शुक्ला, रामधनी मौजूद थे।