ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में कार्य
सोनभद्र : जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की जरूरत है। वीर लोरिक पत्थर व विश्व के सबसे बड़े फासिल्
सोनभद्र : जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की जरूरत है। वीर लोरिक पत्थर व विश्व के सबसे बड़े फासिल्स पार्क का पूर्ण रूप से सुंदरीकरण कराया जाए, ताकि जनपद में आने वाला व्यक्ति विश्व के सबसे बड़े फासिल्स व वीर लोरिक को पर्यटन के रूप में देखना पसंद करें। यह निर्देश गुरुवार को जिलाधिकारी ने फासिल्स पार्क (सलखन) व वीर लोरिक पत्थर के निरीक्षण के दौरान वन्य जीव प्रभाग कैमूर भारत लाल को दिए। श्री सिंह ने वीर लोरिक पत्थर पार्क के निरीक्षण के दौरान पाया कि वन्य जीव प्रभाग
कैमूर द्वारा वहां पर सुंदरीकरण के नाम पर साढ़े 13 लाख रुपए खर्च किए गए है, लेकिन काम बहुत ही खराब है। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी से इसे तत्काल दुरुस्त कराने की बात कही। वीर लोरिक पत्थर निरीक्षण के बाद डीएम ने फासिल्स पार्क का निरीक्षण किया। पाया कि वन्य जीव प्रभाग कैमूर द्वारा यहां पर भी 88 लाख रुपए से सुन्दरीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जांच में काम संतोषजनक नहीं मिले। जिलाधिकारी ने संबंधितों को कार्य के गुणवत्ता सुधार की चेतावनी दी।