अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जड़ा ताला, प्रदर्शन
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 06:53 PM (IST)
सोनभद्र : लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती का चहुंओर विरोध होने लगा है। गुरुवार को एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है।
शशांक ने कहा कि पूरे प्रदेश को रोशन करने वाला जनपद खुद अंधेरे में रहने को मजबूर है। जिला मुख्यालय पर बमुश्किल दस से 11 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। अगर विभाग जल्द ही आपूर्ति में सुधार नहीं लाता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जन प्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले की समस्याओं से इनका कोई लेना-देना नहीं है। आमजन हर तरफ त्रस्त और परेशान है बावजूद जनप्रतिनिधि मौन हैं। इस मौके पर आनंद, सूर्य, सन्नी, अकरम, सरवेश, राहुल, छोटू, विकास आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें