सीतापुर में अब डबल मर्डर, पति-पत्नी की हत्या
महोली कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में बिरजू (45) व उसकी पत्नी बैजंती (38) की गला रेतकर हत्या। दंपती रामकोट थाना के गांव खटखरी के मूल निवासी थे। अब पुलिस पड़ताल में लगी है।
सीतापुर (जेएनएन)। राजधानी लखनऊ से सटा सीतापुर जिला आज एक बार फिर खून से लाल हो गया। यहां पर अभी एक सर्राफ के घर के तीन लोगों की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आज पति-पत्नी की हत्या कर दी गई।
महोली कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में बिरजू (45) व उसकी पत्नी बैजंती (38) की गला रेतकर हत्या। दंपती रामकोट थाना के गांव खटखरी के मूल निवासी थे। यह दोनों यहां पर जगन्नाथपुर में गांव के किनारे छप्पर डाल कर रहे थे। करीब एक वर्ष पहले ही जमीन खरीद पर छप्पर डालकर उसी में रहते थे। जिस समय उनकी हत्या की गई उस समय उनका नौ वर्ष का बेटा गगन भी मौजूद थे। बेटे गगन ने बताया कि तीन नकाबपोश लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हमलावरों ने गले को कसने के लिए तार का भी किया इस्तेमाल। अधेड़ बिरजू और उसकी पत्नी वैजंती की घर में हुई हत्या।
दंपती की हत्या की सूचना पर एसपी मृगेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। अब पुलिस पड़ताल में लगी है। जांच में लगी पुलिस के अनुसार यह किसी करीबी का ही काम है।