अब ¨लक-शॉप के जरिए संबद्ध होंगी राशन दुकानें
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने विधान सभा में राशन कार्ड बनाने व सस्ते गल्ले की दुकानों की स
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 10:14 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 10:14 PM (IST)
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने विधान सभा में राशन कार्ड बनाने व सस्ते गल्ले की दुकानों की संबद्धता में धांधली का मामला उठाया है। यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि ने दी। उन्होंने बताया कि सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि कोटे की दुकानों के निलंबन व निरस्तीकरण के बाद अब दुकानों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी दुकान से अस्थाई तौर पर संबद्ध करने को निकट की तीन दुकानों की ¨लक शॉप सूची एनआइसी की विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। राशन दुकानों के निलंबन व निरस्तीकरण की दशा में अब इसी ¨लक शाप के जरिए ही दुकानों का संबद्धीकरण किया जाएगा। इस व्यवस्था में स्थानीय स्तर पर कोई परिवर्तन नहीं होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें