रुठे भाजपाइयों को मनाएगा आरएसएस
सीतापुर : लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर बही और भाजपा के पक्ष में अप्रत्याशित परिणाम आए थे।
सीतापुर :
लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर बही और भाजपा के पक्ष में अप्रत्याशित परिणाम आए थे। इसके बूते केंद्र में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। लोकसभा चुनाव के बाद से ही यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लंबी कतारें लगी थीं। महोली विधानसभा में ही 32 उम्मीदवार अपने टिकट के दावे कर रहे थे। रविवार को भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद संभावित उम्मीदवारों में अधिकांश रूठ चुके हैं। कमोवेश यही स्थिति जिले की सभी नौ सीटों पर है। महोली से टिकट के दावेदार रहे कौशल दीक्षित का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होने का दावा करते हुए रालोद से चुनाव लड़ने का मन भी बना लिया है। कौशल दीक्षित ने बताया कि संघ के एक पदाधिकारी हमारे पास आए थे और पार्टी के हित में कार्य करने की दुहाई दी थी। महोली विधानसभा से भाजपा की दावेदार नीरज वर्मा ने वाट्स एप पर नीरज वर्मा भाजपा विधानसभा महोली नाम से ग्रुप भी बनाया था। जिसकी डीपी में नरेंद्र मोदी, केशव प्रसाद मौर्य व स्वाती ¨सह की फोटो लगी थी। टिकट कटने के बाद उन्होंने ग्रुप हटाकर नीरज वर्मा विधानसभा महोली नाम से ग्रुप बना लिया है।
इनसेट
इन्हें सौंपे गए थे दायित्व
सीतापुर विभाग से विष्णुदत्त दीक्षित, लखनऊ विभाग से प्रशांत भाटिया, उन्नाव विभाग से जगन्नाथ ¨सह, गोंडा विभाग से हनुमान प्रसाद, रायबरेली विभाग से राजकिशोर तथा साकेत (अयोध्या) विभाग से हरिश्चंद्र को नियुक्त किया गया था। विभाग कार्यवाह खुद अथवा संघ के पदाधिकारियों को भेजकर रूठों को मनाने का काम करेगा।