Move to Jagran APP

बदनीयती के इरादे से हुआ था महिला का कत्ल

सीतापुर : खेत में फसल की निराई करने गई महिला की खुरपे से हुई हत्या की वारदात को बदनीयती के इरादे से

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 10:15 PM (IST)
बदनीयती के इरादे से हुआ था महिला का कत्ल

सीतापुर : खेत में फसल की निराई करने गई महिला की खुरपे से हुई हत्या की वारदात को बदनीयती के इरादे से अंजाम दिया गया था। महिला द्वारा अवैध संबंध बनाने से इनकार और घर पर शिकायत किए जाने की बात पर युवक ने कत्ल कर डाला था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया है।

loksabha election banner

कमलापुर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी रामकुमार की पत्नी राधारानी 50 उर्फ राजकुमारी शुक्रवार को खेत गई हुई थी। पुत्र मनोज प्यास लगने पर घर चला गया था। इसी बीच गांव के ही छोटू पुत्र तुल्ली खुरपे से प्रहार कर महिला को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया था। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मनोज ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की छानबीन शुरू की। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रामऔतार यादव ने मय हमराही एसआइ उदयवीर यादव, हेका सुरेश कुमार, अनुज कुमार के साथ बेहड़ा मोड़ से हत्यारोपी छोटू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह रोज महिला के पास घास लेने के लिए जाता था। शुक्रवार को महिला के पास पहुंचने पर छोटू ने उसपर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध करते हुए परिवार के लोगों से शिकायत करने की बात कही। इससे आक्रोशित होकर महिला को डंडा मारकर गिरा दिया और खुरपे से प्रहार कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रामकुमार पुत्र छेद्दू के खेत से डंडा व खुरपा बरामद किया है। एसपी सौमित्र यादव ने घटना का 24 घंटे में राजफाश करने पर पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.