अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
सीतापुर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर सोमवार की सायं अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृ
सीतापुर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर सोमवार की सायं अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जवाहर लाल (65) निवासी सलेमपुर शाम को अटरिया बाजार आया था। वह सामान खरीदकर वापस साइकिल से घर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सिधौली उपचार हेतु भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।