डकैतों ने लूटपाट कर ग्रामीण को मारी गोली
सीतापुर: थाना क्षेत्र के डफरा गांव में बीती रात डकैतों ने जमकर तांडव किया। यहां डकैतों ने एक घर में
सीतापुर: थाना क्षेत्र के डफरा गांव में बीती रात डकैतों ने जमकर तांडव किया। यहां डकैतों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे डकैतों का ग्रामीणों ने पीछा किया तो डकैतों ने फाय¨रग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने काफी दूर तक पीछा कर एक डकैत को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
मानपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उलरा के मजरा डफरा गांव में आधा दर्जन डकैत असलहों के साथ पहुंच गए। यहां डकैतों ने श्रीकेशन पुत्र कढि़ले के घर में घुस कर असलहों के बल पर घर में रखी नकदी व जेवरात समेत तमाम सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर डकैत मौके से भागने लगे। इस दौरान श्रीकेशन के परिवार के वीरेंद्र पुत्र केशन ने ग्रामीणों के साथ डकैतों का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद का घिरता देखकर डकैतों ने फाय¨रग शुरू कर दी। इस फाय¨रग में गोली लगने से वीरेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद भी ग्रामीणों ने डकैतों का पीछा नहीं छोड़ा और अंतत: एक डकैत को पकड़ लिया। पकड़े गए डकैत की पहचान रूपलाल पुत्र बाबू लाल निवासी ग्राम चिलवारा थाना खैराबाद के रूप में हुई। उसके पास एक तमंचा 315 बोर, तीन ¨जदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। घटना की जानकारी लगते ही सीओ लहरपुर रामसनेही यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष पुत्तन खां भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू की है। उधर, गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। सीओ ने घटना में शामिल अन्य डकैतों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।