कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी की जाएं
सीतापुर : विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन एवं अखिल भारतीय बिजली कर्मचारी उपभोक्ता समंवय समिति के तत्वा
सीतापुर : विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन एवं अखिल भारतीय बिजली कर्मचारी उपभोक्ता समंवय समिति के तत्वाधान में बिजली कर्मचारी मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन रथ सिधौली होते हुए नैमिषारण्य पहुंचा।
यहां आयोजित सभा में श्री अवस्थी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी करें। काफी समय से कर्मचारी अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। लेकिन उनकी बात अनसुनी की जा रही है। बिजली व्यवस्था की मूल समस्याओं को दूर किया जाए। इन समस्याओं के कारण विभाग को काफी क्षति हो रही है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जाए। प्रदेश महामंत्री रामचंद्र मिश्र, छोटेलाल दीक्षित, एसएन गुप्ता, रामशंकर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे। व्यवस्था परिवर्तन रथ बलिया से चला है यह हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचेगा।