पांच उप निरीक्षक समेत सात के कार्य क्षेत्र बदले
सीतापुर: पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण द्वारा कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पांच
सीतापुर: पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण द्वारा कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पांच उप निरीक्षक, एक एचसीपी व एक मुख्य आरक्षी के कार्यक्षेत्र में फेर बदल किया गया। उप निरीक्षक राज कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी नवीन चौक थाना रामकोट, उप निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज को प्रभारी चौकी नवीन चौक से थाना सदरपुर, उप निरीक्षक विनोद कुमार चौरसिया को प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र पाताबोझ महोली से थाना महोली, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी रामकिशोर सक्सेना को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी शाह महोली थाना कोतवाली, एचसीपी भगवान बक्स को प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र पाताबोझ महोली व मख्य आरक्षी प्रोन्नत अर¨वद ¨सह को थाना महमूदाबाद से थाना इमलिया सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस छोटेलाल पाटक को थाना मछरेहटा से इमलिया सुल्तानपुर भेजा गया है।