भारत की न्याय प्रणाली विश्व में श्रेष्ठ : जिला जज
सीतापुर : न्यायमूर्ति कृष्णा अय्यर की स्मृति में अधिवक्ता विचार मंच एवं जागरूक नागरिक फाउंडेशन ने स
सीतापुर : न्यायमूर्ति कृष्णा अय्यर की स्मृति में अधिवक्ता विचार मंच एवं जागरूक नागरिक फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत के नेहरू हाल में 'न्याय में देरी, अन्याय है' विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया। गोष्ठी में कानून विद्, अधिवक्तागण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश प्रसून कुमार कटियार ने कहा कि समय के साथ-साथ भारत देश की न्याय प्रणाली मजबूत हुई है। आम आदमी को न्याय मिल सके और सही समय पर मिले इसके लिये प्रयास जारी हैं। देश के न्यायालयों में विशेष तौर पर जनपद न्यायालयों में तमाम मुकदमों के निस्तारण में समय लगता है। परंतु अब लोक अदालतों व विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजनों से अब वैकल्पिक विवाद निस्तारण के माध्यम से तमाम विवादों का समाधान समय से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय से न्याय मिलना जरूरी है।
गोष्ठी में पूर्व जनपद न्यायधीश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बृजेश चन्द्र सक्सेना ने कहा कि भारत की अदालतों में न्यायधीशों की संख्या बढ़ाया जाना समय की माग है। अर्द्धन्यायिक संस्थाओं द्वारा वादों के निपटारे पर जोर देने का प्रयास करना चाहिए। न्याय में देरी होने के और भी कई कारण होते हैं जिसके लिए हमें एकजुटता से प्रयास करना चाहिए। समय के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रियाओं में परिवर्तन आया है जो सीधे तौर पर वादकारियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। संयुक्त निदेशक अभियोजन आर्थिक अपराध शाखा कुश ¨सह ने कहा कि पुलिस को राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त करने की आवश्यकता है ताकि विवेचना समय से पूरी हो और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चैयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम आयोजक अधिवक्ता विचारमंच के संयोजक आशीष मिश्रा, अशोक पुष्प, सतीश शर्मा, राम कुमार ¨सह, रामकृष्ण श्रीवास्तव, रमारमन त्रिवेदी, बार सचिव इशरत अली, हैदर अली जाफरी, गिरीश तिवारी, सत्या ¨सह, पवन उपाध्याय, गिरीश तिवारी, राकेश अवस्थी, अखिलेश चन्द्र खरे, गिरीश चन्द्र मिश्रा, अरविन्द मोहन मिश्र, संदीप कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश, शिवदत्त शुक्ला, अम्बरीश शुक्ला, रामपाल मिश्रा, संजय पाण्डेय, सुनीत शुक्ला उपस्थित रहे।