अचल मेहरोत्रा बने खत्री सभा के प्रदेश अध्यक्ष
सीतापुर : सीतापुर शिक्षण संस्थान में उत्तर प्रदेश खत्री सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव
सीतापुर : सीतापुर शिक्षण संस्थान में उत्तर प्रदेश खत्री सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में लखनऊ के अचल मेहरोत्रा भारी मतों से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए गए। चुनाव के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनोद सोनी को तैनात किया था। उनकी निगरानी में प्रक्रिया संपन्न हुई।
सुबह 8 बजे से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाता सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान दोपहर तीन बजे तक चला। इस दौरान कुल 1824 वोट डाले गए। इसमें अचल मेहरोत्रा को कुल 1720 मत मिले। वहीं दूसरे प्रत्याशी कानपुर के विनय माधव खन्ना को कुल 40 मत और बनारस के रतन कपूर को 64 मत ही मिल सके। अध्यक्ष की घोषणा चुनाव अधिकारी राजेश मेहरोत्रा और सह चुनाव अधिकारी गोपाल टंडन ने की। इसके बाद अचल मेहरोत्रा का माल्र्यापण किया गया।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि खत्री समाज के एकजुट होने व समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में चुने गए अचल मेहरोत्रा और बेहतर कार्य करेंगे।
डॉ. राज किशोर टंडन, केके मेहरोत्रा, सुधीर मेहरोत्रा, अरुण सहगल, वैभव मेहरोत्रा, विनय पुरी, संजय पुरी, आरके मेहरोत्रा, जयकार कपूर, ललित मेहत्रा, डॉ. आरएन बैजल, कृष्ण गोपाल शेखर, बैजनाथ पुरी, मनीष मेहरोत्रा आदि तमाम लोग उपस्थित थे।