महिला सम्मेलन की सफलता को लेकर विमर्श
सिद्धार्थनगर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चो के तत्वाव
सिद्धार्थनगर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चो के तत्वावधान में जुलाई व अगस्त माह के बीच होने वाले जिला स्तरीय महिला सम्मेलन की सफलता को लेकर विमर्श किया गया।
जिला कार्यालय पर मंगलवार को अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने कहा कि भारतीय ¨चतन में नारी को बराबरी का सम्मान प्राप्त है। भारत में लक्ष्मीबाई, जीजाबाई, अहिल्याबाई, सावित्री जैसी महिलाओं ने समय समय पर अपनी क्षमता और योग्यता के आधार पर समाज में अपना परचम लहराया है। क्षेत्रीय सह संयोजिका महिला मोर्चा एवं महिला सम्मलेन प्रभारी राजकुमारी पांडेय ने बताया की पार्टी दीनदयाल जी के जन्म शताब्दी के अवसर नारी शक्ति को संगठित एवं जागरूक करते हुए जो महिलाएं समाज में सेवा भाव से कार्य कर रही हैं। जिला उपाध्यक्ष ¨बदुमति, मुन्नी देवी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, भाजपा जिला महामंत्री दीपक मौर्या, केशभान राय, नितेश पाण्डेय, तेजू विश्वकर्मा, जगदम्बा देवी, विशुना देवी, दीपा, सुमित्रा देवी, ¨पकी, सुशीला, साहनी, संपूर्णानंद, आशीष चौबे आदि की उपस्थिति रही।