बूथ समितियों के सत्यापन में जुटे भाजपाई
सिद्धार्थनगर : भाजपा की ओर से बूथ समितियों के सत्यापन को लेकर पदाधिकारियों की सक्रियता तेज हो गई है।
सिद्धार्थनगर : भाजपा की ओर से बूथ समितियों के सत्यापन को लेकर पदाधिकारियों की सक्रियता तेज हो गई है। बूथों पर पहुंचकर समितियों के सदस्यों की सक्रियता की हकीकत जानने के साथ ही शिकायत व सुझाव को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। बर्डपुर मंडल के 103 बूथों पर भी सत्यापन के लिए लगाए गए पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को सेक्टर बर्डपुर नंबर 7 व बर्डपुर नंबर 9 के कई बूथों का सत्यापन किया गया। जिसमें सेक्टर प्रमुख सहित बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। मजबूत संगठन एव कार्यकर्ताओं के बल पर ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार पुन: भारी बहुमत से परचम लहरायेंगे। बूथ संख्या 39, 40, 41, 53 व 54 के समितियों का सत्यापन किया गया। सत्यापनकर्ता एवं जिला कार्यालय मंत्री अर¨वद उपाध्याय, क्षेत्रीय सह संयोजिका महिला मोर्चा राजकुमारी पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, मंडल अध्यक्ष नीतीश पाण्डेय, मंडल महामंत्री संतोष उपाध्याय, सेक्टर प्रमुख नंद किशोर गुप्ता, बूथ अध्यक्ष अरुण जायसवाल, बृजभूषण चौधरी, सच्चिदानंद उपाध्याय, सुदामा, आनंद चौधरी, कमलेश, भारत, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे।