केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान परेशान
सिद्धार्थनगर : केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश के किसान परेशान व कर्जदार गए हैं। पीड़ित
सिद्धार्थनगर : केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश के किसान परेशान व कर्जदार गए हैं। पीड़ित किसान जगह-जगह आत्म हत्या करने को मजबूर हैं। यूपी में किसानों के कर्ज माफी की स्थिति भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
उक्त बातें भाकियू (भानू) के मंडल उपाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद मिश्र ने कही। वह शनिवार को तहसील अध्यक्ष यार अली की अध्यक्षता में तहसील प्रांगण में आयोजित बैठक में कहा कि इस सरकार में किसान की हालत बड़ी जटिल है, मध्यप्रदेश में किसान गोलियों का शिकार हो रहे हैं, तो महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या करने को मजबूत हैं।
ब्लाक अध्यक्ष आम प्रकाश मिश्र ने किसानों के सभी बैंकों के सम्पूर्ण कर्जे माफ, 60 वर्ष पूरी कर चुके सभी किसानों के पांच हजार मासिक पेंशन, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की। मंडल सचिव मलिक अख्तर ने मध्यप्रदेश में गोली का शिकार हुए किसानों को उचित मुआवजा, कृषि कार्य हेतु किसानों को मुफ्त में बिजली सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया। अंत में यूनियन के पैड पर उपजिलाधिकारी के माध्यम से आठ सूत्रीय मांगों को ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजते हुए किसान हित उचित निर्णय लेने की मांग की। मलिक सलाहुद्दीन, राजेन्द्र कुमार, मोहम्मद नफीस, उमाशंकर चौधरी, जगदीश धर दुबे, नितिन मिश्रा, बाबुल्लाह उपस्थिति उल्लेखनीय रही।